An Overview of the Value Consciousness of the Bhakti Movement in India
Jay Prakash Singh
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) September 30, 2026 preprint DOI: 10.5281/zenodo.23005627 (opens in new tab)
Study at a glance
AI-extracted from the abstract| Characteristics | Theoretical or philosophical paper |
|---|---|
| Key points | लेखक तर्क देता है कि भक्ति आंदोलन भारतीय संस्कृति का आध्यात्मिक और नैतिक पुनर्जागरण था, जिसने 8वीं से 17वीं शताब्दी में दक्षिण से उत्तर भारत तक फैलकर समाज के सभी वर्गों को प्रभावित किया। संत कवियों की रचनाओं में गहरी मानवीय पीड़ा का बोध और मूल्य चेतना व्यक्त हुई, और उन्होंने पुरोहितवाद, पुराणवाद व कर्मकाण्डवाद को कम करने तथा समतामूलक दृष्टि से सामाजिक परिवर्तन लाने के प्रयास किए। |
Abstract
भारत में भक्ति आंदोलन केवल एक धार्मिक या सामाजिक घटना नहीं थी, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक और नैतिक पुनर्जागरण की सबसे प्रबल धारा थी। मध्यकाल (विशेष रूप से 8वीं से 17वीं शताब्दी) के दौरान दक्षिण भारत से अलवार और नायनार संतों द्वारा प्रारंभ हुई यह धारा उत्तर भारत तक फैल गई और समाज के हर वर्ग को स्पंदित किया। भक्ति आंदोलन की ‘मूल्य चेतना’ सामाजिक, नैतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का एक ऐसा समावेश थी, जिसने समाज की जड़ता को तोड़कर मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखा हैं। भक्त कवियों की वाणी में रचनात्मक मूल्य चेतना है। भक्ति आन्दोलन की लोक जागरणवादी परंपरा में हम पाते हैं कि अधिकांश रचनाकारों की रचनाओं में मानवीय पीड़ा का बोध बहुत गहरा है। सामाजिक अंतर्वस्तु में बदलाव और परिवर्तन के लिए संतो की सक्रियता देखते बनती है। इनका उद्देश्य ऐसे जीवन मूल्यों का प्रतिपादन करना था जिससे पुरोहितवाद, पुराणवाद, कर्मकाण्डवाद आदि के चलन को कम किया जा सके। अपमानित जीवन जीने को अभिशप्त निचले वर्ग में आत्मविश्वास पैदा करने और विश्वास को कायम रखने के लिए संतो ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और जनता तक अपने सन्देश पहुंचाते रहे। इन संत रचनाकारों ने अपने चिंतन और साहित्य से भारतीय समाज एवं संस्कृति के इस सत्य को ध्वनित किया कि ईश्वर के समक्ष न कोई छोटा है न कोई बड़ाय उसकी नजर में सभी मनुष्य बराबर हैं। समतामूलक दृष्टि के द्वारा समाज में परिवर्तन लाने के लिए संतों ने व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर कई प्रयास किए।