वदत 2.0: सखन, समझन और दषट
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) June 30, 2026 DOI: 10.5281/zenodo.21067374 (opens in new tab)
Study at a glance
AI-extracted from the abstract| Characteristics | Theoretical or philosophical paper Peer reviewed |
|---|---|
| Keywords | Process computing Identification biology Product mathematics |
| Key points | Proposes that understanding, as opposed to learning, is a direct manifestation of consciousness involving neuroplasticity and gamma bursts, and maps this to ancient Indian philosophical concepts. |
Abstract
विवरण (Abstract): यह शोध-कार्य और प्रस्तुति रूपरेखा प्राचीन भारतीय दर्शन (वेदांत, उपनिषद्, योगसूत्र, भगवद्गीता) और आधुनिक संज्ञानात्मक तंत्रिका विज्ञान (Cognitive Neuroscience) के बीच एक अंतःविषय (Interdisciplinary) सेतु का निर्माण करती है। मानव इतिहास में 'सीखने' (Learning) की यांत्रिक प्रक्रियाओं पर व्यापक विमर्श हुआ है, परंतु 'समझ' (Understanding) के मौलिक प्रकटीकरण और उसके न्यूरोलॉजिकल आधार को इस शोध में "वेदांत 2.0" के रूप में पुनर्गठित किया गया है। यह कार्य मुख्य रूप से दो अवस्थाओं के भेद को स्थापित करता है: सीखना (बाहर से अंदर): जो केवल स्मृति संचय, सूचनाओं के दोहराव, और संज्ञानात्मक पूर्वाग्रहों (Cognitive Biases/Stroop Effect) तक सीमित है। यह कर्ता (Doer) और उत्तरजीविता (Survival) के विज्ञान को सुदृढ़ करता है। समझना (अंदर से बाहर): जो चेतना का प्रत्यक्ष प्रकटीकरण है, जहाँ अंतर्दृष्टि (Insight/Aha Moment) के क्षणों में मस्तिष्क की तंत्रिका-प्लास्टिसिटी (Neuroplasticity) और 'गामा तरंगों का विस्फोट' (Gamma Burst) घटित होता है। इस १०-स्लाइड की रूपरेखा में, आइंस्टीन की पूर्ण लीनता (Flow State/DMN Deactivation), प्रेडिक्टिव कोडिंग (Predictive Coding), मेटाकॉग्निशन (Metacognition) और ध्यानात्मक ऊर्जा के विन्यास को प्राचीन सूत्रों के समानांतर प्रतिचित्रित (Parallel Mapping) किया गया है। यह कार्य पारंपरिक शिक्षा के "क्या याद है?" वाले संकुचित दृष्टिकोण को चुनौती देकर साक्षी भाव (Witness Consciousness) पर आधारित जीवन शैली का मार्ग प्रशस्त करता है। मुख्य शब्द (Keywords): वेदांत 2.0,न्यूरोप्लास्टि चेतना, सिटी, दृष्टा, साक्षी भाव, संज्ञानात्मक तंत्रिका विज्ञान, उपनिषद्, फ्लो स्टेट,मनोविज्ञान , , शिक्षा, भारतीय दर्शन , ध्यान ,योगा , मोक्ष